दरमाड़ी में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए सेना अधिकारी।
- फोटो : REASI
रियासी। जिले के दरमाड़ी व गूल क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स के मनाए वेटरन दिवस कार्यक्रम के दौरान मौके पर आए पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। दोनों स्थानों पर कार्यक्रम में क्षेत्र के 16 पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अनुभवों को साझा किया। कुछ पूर्व सैनिकों ने युद्ध के दौरान की गई कार्रवाई के किस्से भी सुनाए। युवा वर्ग को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर कहा गया कि सेना में आने के बाद ही देश सेवा को पूरा किया जा सकता है। इस दौरान भूतपूर्व और मौजूदा समय की स्थिति के बारे में आकलन करते हुए विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की गई। संवाद