रियासी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में शुक्रवार को हुई कोरोना टेस्टिंग में 30 यात्री संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही संपर्क में आया एक स्थानीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के लोगों से मास्क पहनने के साथ दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। विभाग की तरफ से व्यापक रूप से टेस्ट करने का भी अभियान चलाया गया है। हालांकि, कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। वहीं, संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भी लोग सतर्क नहीं दिख रहे हैं। संवाद