सोमवार को रियासी नगर के मुख्य बाजार में खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : REASI
रियासी। नगर के मुख्य बाजार में सोमवार दोपहर को लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। इस दौरान बाजार में काफी चहलपहल रही। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों का आना शुरू हो गया था। दोपहर को बाजार में एकदम से भीड़ में बढ़ोतरी हुई। गणेश मंदिर के पास मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही के साथ ही लोगों की भीड़ से काफी देर तक जाम लगा रहा। लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। वाहनों के तेज हॉर्न से भी लोग परेशान हुए। बाजार में ज्यादातर लोग बिना मास्क के आ रहे हैं, जो संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। संवाद