रियासी के मुख्य बाजार में कोविड़ टेस्ट करते हुए स्वास्थय कर्मचारी।
- फोटो : REASI
रियासी। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बिना मास्क बाजारों में आए लोगों के रैपिड टेस्ट किए। दोपहर को विभाग की एक टीम बाजार पहुंची, और लोगों को रोक उनका नाम-पता दर्ज किया गया, और कोरोना जांच की गई। अपनी दुकानों पर बिना मास्क बैठे कुछ दुकानदारों की भी जांच की गई। हालांकि, इस दौरान कोई संक्रमित नहीं पाया गया। बाद में लोगों को कोरोना नियमों की पालन करने की सलाह दी गई। संवाद