रियासी। जिले में 5 ट्रैवलर्स सहित कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, वहीं 13 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 329 पहुंच गया है। वीरवार को ब्लॉक रियासी में दो तथा कटड़ा में दो संक्रमित मिले। ब्लॉक माहौर तथा पौनी में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेवलर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद जिले मे कोरोना ग्राफा बढ़ा है प्रशासन ने स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने को कहा है।