फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी श्हर का वार्ड एक, पांच और 13 कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर में कोरोना के अधिक मामले आने के बाद डीसी इंदु कंवल चिब ने बुधवार को वार्ड एक, पांच और 13 कंटेनमेंट जोन घोषित किया। सभी तीन वार्डों के कुछ हिस्से कंटेनमेंट जोन में लाने के साथ ही उनके नोडल अफसर भी नियुक्त किए गए हैं। नायाब तहसीलदार बलदेव राज को बतौर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वार्ड एक व तेरह के लिए पीडब्ल्यूडी के जेईई हरभजन सिंह, म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ ठाकुर दास को वार्ड पांच का नोडल अफसर तैनात किया है। इस के साथ ही तहसील सप्लाई आफिसर (टीएसओ) को सभी प्रबंध देखने और बीएमओ को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वार्डवासियों को निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इस से पहले मंगलवार को एसएसपी रश्मि वजीर ने एएसपी सुरजीत कुुमार भगत और तहसीलदार मुंशी राम के साथ मुख्य बाजार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें