रियासी। जिले शनिवार को कोरोना के सात नए मामले आए हैं, जिसमें जिला अस्पताल का डॉक्टर के अलावा चार कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, अस्पताल के एक कर्मचारी के दो परिजन भी संक्रमित मिले हैं। गत दो दिन में जिला में ज्यादा केस नहीं आए हैं। रविवार को अस्पताल में ही पांच केस आने के बाद अस्पताल प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं, संक्रमितों के परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। उनके जल्द ही सैंपल लिए जाएंगे।