फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा में खाई में गिरी टाटा सूमो, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। सबडिवीजन कंधों के ठाठरी-गंदोह संपर्क मार्ग पर काहरा के पास दोपहर को एक टाटा सूमो (जेके 06-4862) खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर चार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी डोडा रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान मुजफ्फर हुसैन(28) निवासी दरोरी गंदोह, चालक तालिब हुसैन (32) निवासी तुंडलर गंदोह, हाजरा बेगम (55) निवासी पतंन गंदोह, जरीना बेगम (30) निवासी नागिनी गंदोह, शकील अहमद (35) निवासी नागिनी और हाशिमा बेगम (60) निवासी चमुति गंदोह के रूप में हुई है। वहीं, हाजरा बेगम, जरीना बेगम, शकील अहमद और हाशिम बेगम को जीएमसी डोडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को एक बजे सब डिवीजन कंधों क्षेत्र के ठाठरी-गंदोह संपर्क मार्ग पर काहरा के नजदीक एक टाटा सूमो अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर उन्हें बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चार लोगों की हालत गंभीर होने पर जीएमसी डोडा रेफर कर दिया। वहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें