रामबन। जिले में सोमवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके साथ ही रामबन में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा नौ हो गया है। मरने वाला व्यक्ति अखड़ाल तहसील के पोंगल इलाके का रहने वाला था। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1295 पहुंच गया है, जिनमें से 456 सक्रिय केस हैं। एक नया मामला सोमवार को सामने आया है। वहीं, अब तक 830 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।