रामबन। डीसी ऑफिस कांप्लेक्स मैत्रा में कोविड-19 के तहत तैनात नायब तहसीलदार के संक्रमित मिलने के बाद वीरवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 200 कर्मचारियों और अधिकारियों के सैंपल लिए गए। प्रशासन को अब उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। इसी के साथ जिले में 644 केस हैं, जिनमें से 623 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में 20 सक्रिय मामले हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।