जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके में गुरुवार पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए मददगार थे। पुलिस ने इनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड और अन्य खतरनाक सामग्री बरामद की हैं।
पुलिस ने इस तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच में जुट गई है।