फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में 246 दिन बाद कोरोना से बच्चे की मौत, 206 दिन बाद 50 से अधिक मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग भूल गए कोविड प्रोटोकॉल, मास्क पहनना जरूरी नहीं समझ रहे
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा, कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन से रोका जा सकता है संक्रमण का प्रसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना फिर पांव पसार रहा है। प्रदेश में 246 दिन बाद वीरवार को कोरोना से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई। इससे पहले चार अगस्त, 2022 को मौत हुई थी। इसी तरह 206 दिन बाद 50 से अधिक कोविड के मामले मिले हैं। इससे पहले 19 सितंबर, 2022 को 47 मामले सामने आए थे। प्रदेश में आठ माह शांत रहने के बाद कोविड ने फिर दस्तक दे दी है। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करके ही वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है।
पिछले साल अगस्त के बाद कोविड से मौतों और संक्रमित मामलों में गिरावट आना शुरू हो गई थी। इसके बाद कोरोना लगभग शांत रहा। इससे सामान्य गतिविधियों को पटरी पर लौटने में मदद मिली। लेकिन फिर से कोविड संक्रमण के प्रसार ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कोविड प्रोटोकाल की बात करें तो अस्पतालों में ही इसका पालन नहीं हो रहा है। अस्पताल परिसरों में पहुंचने वाले अधिकांश लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। यही नहीं कई चिकित्सा स्टाफ भी कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने को नजरअंदाज कर रहा है। यही हाल अस्पताल की कैंटीनों में भी है। अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कोविड उपयुक्त व्यवहार की धज्जियां उड़ रही हैं। हाल ही में अधिकांश स्कूलों को खोला गया है, जिससे स्कूलों में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन कराना जरूरी हो गया है। अब तक शहर में ही कई बच्चे कोविड से संक्रमित मिल चुके हैं। पिछली तीन लहरों के दौरान जम्मू-कश्मीर में कोविड से 4787 लोगों की मौत हुई है। इसमें जम्मू संभाग में 2354 और कश्मीर संभाग में 2433 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में तैयारियां पुख्ता करने के निर्देशकोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में कोविड रोगी देखभाल क्षमता को जांचने के लिए 10 अप्रैल को अस्पतालों में माॅकड्रिल रखी गई है। जीएमसी के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. संदीप डोगरा के अनुसार कोविड उपयुक्त व्यवहार को लेकर सभी को गंभीर होने की जरूरत है। खासतौर पर पहले से बीमार और शारीरिक क्षमता से कमजोर लोगों को अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। सामाजिक दूरी के साथ मास्क पहनने को अनिवार्य बनाया जाए। हाथों को पर्याप्त सैनिटाइज किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें