आरएस पुरा। उपजिले में शनिवार को कुल 372 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इसमें से 5 लोगों के पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आईसोलेशन किया गया। एसडीएम गनदीप कुमार ने कहा कि एक सप्ताह से उपजिला में पॉजिटिव कम आने पर कुछ हद तक कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह सरकार की ओर से जारी एसओपी का ध्यान रख कोराना महामारी से बचें। संवाद
अरनिया में नौ लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले
अरनिया। बीते चार दिनों की राहत के बाद शनिवार को फिर कोरोना संक्रिमतों की दर में इजाफा होना शुरू हो गया। शनिवार को नौ लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सा टीम के अनुसार उप चिकित्सा केंद्र में लगाए गए शिविर में कुल 102 के सैंपल लिए गए, जिनमें से 09 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए, जबकि 30 को वैक्सीन लगाई गई। अब क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता हुआ 213 तक पहुंच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार प्रशासन द्वारा कोविड-19 की एसओपी का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। फिर भी थोड़ी सी राहत मिलने के बाद फिर से दिन प्रति दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है, जिसकी समीक्षा करनी जरूरी है। ताकि इस महामारी पर पूर्णतया काबू पाया जा सके। संवाद