फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में 183 कोविड में 37 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में बुधवार को हुए कोविड के 183 टेस्टों में से 37 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल में पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट लगातार बढ़ रही है॥। उप जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा जहां लोगों को कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी जा रही है वहीं पॉजिटिव आने वाले लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 219 लोगों को वैक्सीन लगाई
आरएस पुरा। कस्बे के सरकारी मिडिल स्कूल में बुधवार को 18 से 44 वर्ष आयु के 219 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि 45 वर्ष आयु के अधिक लोगों को वैक्सीन नहीं होने पर नहीं लग पाई। उपजिला अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वैक्सीन का स्टाक नहीं होने पर बुधवार को वैक्सीन नहीं लग पाई। वीरवार से रुटीन के मुताबिक वैक्सीन लगाए जाने के लिए कहा गया। संवाद
अरनिया में 19 नए पॉजिटिव मिले
अरनिया। उप चिकित्सा केंद्र की टीम की तरफ से बुधवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट के तहत 50 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 19 के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें से एक की हालत खराब होने पर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में संक्रमितों का आंकड़ा 91 तक पहुंच गया है। टीम के अनुसार होम क्वारंटीन किए गए लोगों को जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सहित हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना काम के घरों से बाहर न निकलें और दो गज की दूरी व मास्क लगा कर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें