पार्षद दीपक सिंह भाऊ को कोरोना वैक्सन करते खौड़ उपजिला अस्पताल के डाक्टर
ज्यौड़ियां। खौड़ में सरकारी विभागों के मुलाजिमों के साथ अब क्षेत्र के स्थानीय लोगों को भी कोरोना वैक्सीन करने की कार्यप्रणाली शुरू कर दी गई है। सोमवार को म्यूनिसिपल कमेटी के पार्षदों और अध्यक्ष डिप्टी राम को भी वैक्सीन दी गई। खौड़ में अब तक 400 के करीब सरकारी विभाग के मुलाजिमों और स्थानीय लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। आज 90 लोगों को वैक्सीन दी गई। संवाद