फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप से लोगों को सर्दी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। कई दिन से सर्द हवा व ठिठुरन की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिलना शुरू हो गई। वहीं इस राहत से किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार अगर आने वाले दिनों में भी तापमान में इसी प्रकार बढ़ोतरी होती रही तो खास तौर से गेहूं व पशु चारे के लिए वरदान साबित होगी। शनिवार को पूरी तरह मौसम साफ होने से लोगों को सर्दी से राहत मिलना शुरू हो गई। वहीं सोमवार को दूसरे दिन तापमान में करीब दो डिग्री का उछाल आने पर सर्दी में भी गिरावट देखी गई। राम लाल, महेश सैनी, राम लुभाया, प्रीतम सिंह व शमशेर सिंह आदि किसानों ने कहा कि गेहूं व पशु चारे के लिए बीजी गई बरसीन को पर्याप्त मात्रा में गर्मी न मिलने से अभी तक उपज की गति धीमी रही है। खिली धूप से पर्याप्त गर्मी मिलने से इन दोनों फसलों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें