अरनियां में स्वास्थ्य जांच करती स्वास्थय विभाग की टीम।
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो स्थानों पर शिविर में 75 लोगों के सैपल लिए। इनमें से दो के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें कोविड-19 की जरूरी हिदायतें देकर घर में रहने को कहा गया। पीएचसी अरनिया परिसर में 44 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से एक अरनिया निवासी का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। वहीं कठार नाके पर लगाए गए शिविर में 31 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से एक जोइयां निवासी का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। संवाद