बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक युवती ने उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार युवती ने पुलिस को बताया वह कहीं जा रही थी। इस बीच जगदीश सिंह पुत्र पूरी सिंह ने उसके साथ बदतमीजी की और उसे पत्थर से चोट पहुंचाने की कोशिश की। पत्थर उसके शरीर पर मार दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि भूमि विवाद के चलते ऐसा किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद