फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं का नहीं हो रहा कोई समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा कस्बा इन दिनों लावारिस पशुओं की समस्या से जूझ रहा है। म्यूनिसिपल कमेटी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। अब सर्दी शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में धुंध भी शुरू हो जाएगी, जिससे इन लावारिस पशुओं की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। क्योंकि धुंध में सड़क पर खड़े और बैठे पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देंगे और वह हादसे का कारण बनेगा। यह समस्या आम हो गई है। लावारिस मवेशी कई बार बाजारों में घूमते हुए लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाते हैं। यह काफी उत्पात मचा देते हैं। लोगों पर भी हमला कर देते हैं। इस मामले में म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ जोधराज का कहना है कि जल्द ही हम पार्षदों की बैठक कर रहे हैं, जिसमें जो भी लोग अपने जानवर खुला छोड़ देते हैं, उनकी पहचान करके चेतावनी दी जाएगी। उसके बाद भी वह पशुओं को खुला छोड़ देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें