फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान आइसोलेशन में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में सोमवार को कोरोना के कुल 5 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। यह मामले बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के रहने वाले हैं। यह सभी रूटीन चेकअप में बर्जानी कोविड-19 सेंटर में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को घरों में ही क्वारंटाइन पर रख दिया गया है। दूसरी और बाड़ी ब्राह्मणा से सोमवार को कोरोना से एक मौत का मामला सामने पाया गया है। जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा निवासी एक महिला का इलाज संक्रमित होने के बाद जीएमसी जम्मू में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी सोमवार मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार मंडल क्षेत्र में कर दिया गया है। बाकी की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में कोरोना का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें