परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के स्वास्थ्य विभाग का एंबुलेंस चालक के संक्रमित होने की सूचना है। शुक्रवार को चालक का रैपिड टेस्ट किया गया। इसमें वह संक्रमित निकला, उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया। चालक के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद उनके कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। संवाद