फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी शाखा कर्मी पॉजिटिव, शाखा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पीएनबी की अरनिया शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर बैंक शाखा को सील कर दिया गया। वहीं सोमवार को शाखा बंद रहने से ग्राहकों को भी निराशा का सामना करना पड़ा। अरनिया स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार शाखा में तैनात इस कर्मी का बिश्नाह में सैंपल लिया गया और रिपोट पॉजिटिव पाई गई। वहीं इस बैंक को सैनिटाइज करने के बाद मंगलवार को खोला जा सकता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार को अरनिया में लिए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस शाखा को भी सील कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें