फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक का मैनेजर पॉजिटिव

विज्ञापन
परगवाल में स्वस्थ विभाग की टीम लोगों के रैपिड टैस्ट करते हुये
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बार फिर शिविर लगाकर लोगों के रैपिड टेस्ट किए। सरकारी मिडिल स्कूल में आयोजित इस शिविर में कुल 72 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें पांच जल शक्ति विभाग के, एक दुकानदार, एक जेके बैंक जम्मू में कार्यरत और एक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखा परगवाल का मैनेजर बताया जा रहा है। बैंक मैनेजर संक्रमित पाये जाने के बाद बैंक को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। दूसरी तरफ जेएंडके बैंक की सजवाल शाखा तीन दिन के बाद सोमवार को खुल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सनद रहे वीरवार को जेएंडके बैंक का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था। इस कारण बैंक को अगले आदेश तक बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें