फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में पीएनबी शाखा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। उप जिला में तैनात विभिन्न विभागों के चार कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। इससे कस्बे में बढ़ते मामले पर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं पीएनबी शखा के एक कर्मचारी के पॉजिटिव आने पर शाखा को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखनूर उप जिला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की दूसरे फेज में 219 कोरोना वायरस टेस्टिंग के दौरान चार कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। इसमें दो कर्मचारी सिंचाई विभाग के और एक पीएनबी शाखा का कर्मचारी शामिल है। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। पॉजिटिव कर्मचारी गांव दसकाल, अंबारां के रहने वाले हैं। वहीं कस्बे के पीएनबी शाखा में लोगों की आवाजाही बंद करके सील कर दिया है। एक साथ अखनूर में दो दिन में 13 मामले आने पर क्षेत्र में दहशत है। इससे पूर्व भी नौ कर्मचारी पॉजिटिव आए थे। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की टेस्टिंग के 219 कर्मचारियों में चार कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। आगे भी कर्मचारियों की टेस्टिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें