आरएस पुरा। तहसील परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के रैपिड एंटीजन 143 लोगों के टेस्ट किए गए। चार पुलिस कर्मी ग्रामीण विकास विभाग आरएस पुरा के 5 व एसडीएम कार्यालय का एक कर्मचारी और एक नागरिक शामिल है। जो संक्रमित पाए गए। सभी सकारात्मक व्यक्तियों को घरों में रहने के लिए कहा गया। फिलहाल दो पुलिस कर्मियों को कोविड अस्पताल जम्मू में भेजा गया। गौरतलब है कि आरएस पुरा पुलिस थाना प्रभारी व सहायक सब इंस्पेक्टर शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए थे।