फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी जिले में दिखा लॉकडाउन का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। प्रशासन की तरफ से जारी किए गए निर्देश के बाद शनिवार को जिला के सभी तहसीलों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहा। रियासी नगर के सभी प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही कटड़ा, पौनी, रनसू, शिवखोड़ी, माहौर, अरनास व दरमाड़ी इलाकों में दुुकानें बंद रहीं। दवा, डेयरी उत्पाद सहित जरूरी सामान की दुकानें खुलीं रहीं। जिला प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिए हैं। दुकानदारों ने दुकानें खोलने का समय सुबह नौ और बंद सात बजे करने की मांग की है। इस के साथ ही सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें