फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना से चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई। जीएमसी जम्मू में बख्शीनगर निवासी 45 वर्षीय महिला और उधमपुर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा। इस बीच प्रदेश में 536 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि 546 ठीक भी हुए। इसमें जम्मू संभाग से 213 और कश्मीर से 333 मामले हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में 118 नए संक्रमित मामले मिले। अब तक जिले में 253 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है और प्रदेश में श्रीनगर के बाद यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। राजोरी में 3, उधमपुर में 6, डोडा में 4, कठुआ में 14, पुंछ में 5, सांबा में 12, किश्तवाड़ में 18, रामबन में 8 और रियासी में 11 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में अब तक 93213 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें वर्तमान में 6976 मामले सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 2119 और कश्मीर से 4857 मामले हैं। प्रदेश में अब तक 84782 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 34606 और कश्मीर से 50176 मामले हैं। जम्मू संभाग में अब तक 487 और कश्मीर में 968 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें