फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना से 11 और ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वाले मामलों में बढ़ोतरी होना जारी है। प्रदेश में सोमवार को 398 नए संक्रमित मामले, जबकि 861 मरीज विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर घरों को गए। संक्रमित मामलों जम्मू संभाग से 159 और कश्मीर से 239 मामले हैं। पिछले कुछ समय से संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट आई है। प्रदेश में अब तक 84031 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 9992 मामले सक्रिय हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर में 11 और लोगों ने कोरोना से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 5 और कश्मीर से 6 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में सोमवार को 113 लोग संक्रमित हुए। जीएमसी जम्मू में पुंछ निवासी एक 65 वर्षीय मौत की कोरोना से मौत हुई। इसके अलावा त्रिकुटानगर निवासी 52 वर्षीय को लुधियाना से मृत लाया गया। जिले में अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है। राजोरी से 7, उधमपुर से 7, डोडा से 1, कठुआ से 7, पुंछ से 12, सांबा से 11, रामबन से 1, श्रीनगर से 106, बड़गाम से 38, बारामूला से 21, पुलवामा से 12, कुपवाड़ा से 21, अनंतनाग से 10, बांदीपोरा से 10, गांदरबल से 13, कुलगाम से 1 और शोपियां से एक संक्रमित मामला मिला। सोमवार को कोरोना को मात देने वालों में जम्मू संभाग से 535 और कश्मीर से 326 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें