फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू जिले में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार जारी है। आलम यह है कि जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दस हजार के पार हो गया है। रविवार को तीन और मरीजों ने दम तोड़ा। इसके साथ ही जिले में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सक्रिय मामलों की बात करें तो पूरे प्रदेश में जम्मू जिले में ही सबसे ज्यादा केस हैं। यहां पर कुल संक्रमण के मामले 10177 हैं। इनमें से सक्रिय मामले 6441 हैं। इधर श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण के 13057 केस हैं लेकिन सक्रिय मामले केवल 2067 ही हैं।
जम्मू जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर संक्रमण को रोकने के मामले में ढुलमुल रवैये अपनाने के भी लोग आरोप लगा रहे हैं। जम्मू जिले में वीकेंड लॉकडाउन को खत्म किए जाने के बाद से संक्रमितों के आंकड़े में तेजी आई। वहीं स्वास्थ्य निर्देशावली व एसओपी पर भी पूरी तरह से अमल करने के मामले में कोई सख्ती अब तक नहीं बरती गई है। नतीजतन अस्पतालों में बेडों की कमी हो गई है। ऑक्सीजन से लेकर वेटिंलेटर की कमी से भी मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें