फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल में बने आइसोलेशन वार्ड में कुल नौ केबिन, एक मेडिकल स्टाफ और आठ मरीजों के लिए

Wed, 08 Apr 2020 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
कोरोना आइसोलेशन वार्ड तैयार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर छह रैक का कोरोना आइसोलेशन वार्ड तैयार हो गया है। छह कोच के रैक में कुल 48 संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन की व्यवस्था है। इसमें कुल नौ केबिन हैं जिसमें से आठ मरीजों के लिए है। 
विज्ञापन


फिलहाल रेलवे की तरफ से जम्मू में आइसोलेशन कोच बनाए गए है। भविष्य में कठुआ, उधमपुर और कटड़ा में भी ऐसे वार्ड बनाए जा सकते हैं। 

जम्मू रेलवे स्टेशन निदेशक चेतन तनेजा ने कहा कि हमने छह कोच तैयार किए हैं। इसमें मरीज और मेडिकल स्टाफ के रहने की व्यवस्था की गई है। आइसोलेशन कोच को पार्सल ऑफिस के साथ रखा गया है, ताकि मरीज को कोच तक पहुंचाने में आसानी हो। 

शहर के रेलवे स्टेशन पर आइसोलेशन कोच को मंगलवार को पूरी तरह तैयार कर लिया था। अभी तक कोई भी मरीज नहीं रखा गया है। आइसोलेशन कोच को पहले अच्छी तरह सैनिटाइज किया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए शौचालय में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

यह सुविधाएं हैं वार्ड में 

  • डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ के बैठने की सुविधा है। 
  • मरीज के रुकने की व्यवस्था के साथ हर वार्ड में ड्रिप लगाने की सुविधा। 
  • हर वार्ड में ऑक्सीजन सिलिंडर रखने की भी व्यवस्था। 
  • कोच की सभी खिड़कियों में मच्छरदानी और प्लास्टिक शीट लगाई गई। 
  • वार्ड में तीन तरह के कूड़ा फेंकने के लिए डस्टबिन लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें