फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की तुलना में कश्मीर में पांच गुणा गति से बढ़ा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग की तुलना में कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण पांच गुना की गति से फैला है। पिछले 11 दिनों में ही घाटी के विभिन्न हिस्सों से कोरोना संक्रमण से 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 3 है। इन दिनों में कश्मीर संभाग में 1567 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि जम्मू संभाग में यह संख्या 284 है। घाटी में विभिन्न जिले कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित हैं। श्रीनगर में सबसे अधिक 591 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित हुआ है, यहां अब तक 971 लोग इस संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं। इसी जिले में सबसे अधिक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह बारामुला में कुल 909 पॉजिटिव मामलों में से 507 सक्रिय हैं और यहां 17 लोगों की मौत हो चुकी है। घाटी में प्रतिदिन औसतन 2-3 मौतें हो रही हैं। कुलगाम में 831 पाजिटिव मामलों में 221 सक्रिय हैं और यहां 13 लोग इस संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। शोपियां जिले में 205 मामले सक्रिय हैं। राहत यह है कि 600 के करीब रिकवर भी हुए हैं। यहां 12 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इसके अलावा अनंतनाग में 115 सक्रिय मामले हैं और यहां 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू संभाग में जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक 359 पॉजिटिव मामलों में से 68 सक्रिय हैं। यहां अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रवासी मजदूरों की दोबारा वापसी से संक्रमण फैलने की आशंका जरूर बनी हुई है। ट्रेन से रोजाना सैकड़ों प्रवासी लोग जम्मू पहुंच रहे हैं। इनमें अब तक कई पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें