फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनागः प्रसव पीड़ा से तड़पती रही कोरोना संक्रमित गर्भवती, अस्पताल की गैलरी में बच्ची को दिया जन्म

Thu, 04 Jun 2020 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनंतनाग जिले के बिजबहेड़ा में कोरोना संक्रमित एक महिला ने एक बच्ची को अस्पताल की गैलरी में जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि कोई भी डॉक्टर अथवा स्वास्थ्य कर्मी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके कारण बच्ची के शरीर में प्लेसेंटा बना रहा और बाद में उसे श्रीनगर स्थानांतरित करना पड़ा। इस बीच प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


उपायुक्त केके सिद्धा ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है। तथ्यों का पता लगाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है। लेकिन प्रारंभिक जांच से कोई चिकित्सकीय लापरवाही सामने नहीं आई है। उनका कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं और उनके परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें