सांबा। जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमित के 6 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो संक्रमित व्यक्तियों का यात्रा इतिहास है। जबकि चार एक ही परिवार से हैं। जानकारी के अनुसार सांबा की गढ़ मंडी का एक व्यक्ति विजयपुर के एक निजी बैंक में कार्य कर रहा है। उसे खांसी की शिकायत हुई तो घगवाल के कोविड अस्पताल में सैंपल दिए। जो पॉजिटिव आए। बाद में उनकी बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अब गत रात को उक्त परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन बच्चे और एक महिला शामिल है। वहीं दो अन्य व्यक्तियों का यात्रा इतिहास है। जो क्वारंटीन केंद्रों में हैं। सभी को कोविड-19 अस्पताल घगवाल में रखा गया है।