अखनूर क्षेत्र मे लाँकडाऊन पर रविवार को भी क्षेत्र की सभी दुकानें बंद
अखनूर। क्षेत्र में वीकेंड लॉकडाउन पर रविवार को भी क्षेत्र की दुकानें और व्यापारिक संस्थान बंद रहे। हालांकि क्षेत्र में मेडिकल, सब्जी फ्रूट सहित दूध दही की दुकानों को खोलने की छूट दी गई। पुलिस लॉकडाउन का पालन कड़ाई से करने के कई जगहों पर पूछताछ के लिए नाकेबंदी की। अखनूर प्रशासन ने लोगों को हिदायतें जारी की थी। लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया और लोग घरों में ही रहे। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया लॉकडाउन का क्षेत्र में पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। मेडिकल स्टोर और सब्जीवाले को छूट दे रखी है। संवाद