फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हैंडपंप खराब, भूजल विभाग ठीक करवाने का नहीं कर रहा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भूजल विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते उप जिला के कई गांवों में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं जिनका लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। भड्डू पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र ने बताया के उनकी पंचायत के वार्ड 1,2,3,4,5 और 6 में भूजल विभाग की ओर से लोगों की पेयजल सुविधा के लिए लगाए गए 7 हैंडपंप खराब पड़े हैं। सरपंच ने बताया कि कई बार भूजल विभाग के अधिकारियों को इन हैंडपंपों को ठीक करने के लिए कहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। सरपंच ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए लगाए गए हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को प्राकृतिक स्रोतों की तरफ पानी लेने के लिए रुख करना पड़ता है और सरकार की ओर से खर्च किए गए कई लाखों रुपयों का लोगों को इन दिनों कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार भूजल विभाग के अधिकारियों के आगे गुहार लगा चुके हैं कि जल्द से जल्द खराब हुए हैंडपंपों को ठीक किया जाए लेकिन विभाग इन खराब हुए हैंडपंपों को ठीक करने के लिए कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। सरपंच ने बताया कि गर्मियों के मौसम में खासकर इलाके में पेयजल की किल्लत रहती है और अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है जो सही नहीं है। सरपंच ने भूजल विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पंचायत में पिछले कई महीनों से खराब पड़े सभी 7 हैंडपंपों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें