फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र से कोरोना के तीन नए मामले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिला के तीन विभिन्न गांव से मंगलवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्हें जम्मू के सीडी अस्पताल में भेजा गया। सीमावर्ती गांव मगोवाली से एक मामला सामने आया है। जहां सीआरपीआफ जवान अपने घर लौटा। कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसके घर को सील कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरा मामला गांव रंगपुर से आया। जहां पर डीएससी में तैनात जवान घर लौटा है और मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उसके घर को सील करने के अलावा उसके परिजनों को क्वारंटीन किया गया। तीसरा मामला गांव सई में आया। जहां हिमाचल प्रदेश से दो दिन पूर्व ही लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे भी मंगलवार को पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचाने के साथ उसके घर को सील कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि दो-तीन दिन में आरएस पुरा में कोरोना के कई मामले सामने आने के साथ दो लोगों की मौत भी हुई है। इसके चलते पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें