सांबा। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 25 बोतल शराब बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार शाह बालोढ़ में एक विशेष नाका लगाया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल नंबर जेके 08डी-9166 जो नड की ओर जाती दिखी। उसे रोक कर जांच की तो उसमें से 25 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान मुन्ना सिंह निवासी सरना, सांबा के रूप में हुई। जो इलाके में अवैध रूप शराब का धंधा कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और शराब जब्त की गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। संवाद