सांबा। जिले में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए डीसी सांबा ने जारी छूट की शर्तों / निवारक उपायों को लागू करते हुए पुलिस ने थाना विजयपुर के अधिकार क्षेत्र में छूट की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए संबंधित धाराओं के तहत फास्ट फूड की दुकान चलाने के मालिक को हिरासत में लिया है। एसएसपी के अनुसार एक पुलिस पार्टी ने विजयपुर में गश्त करते हुए एक व्यक्ति प्रदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी रंधावा कॉलोनी, विजयपुर को हिरासत में लिया है। जो वार्ड नंबर-12, विजयपुर में अपनी फास्ट-फूड की दुकान चला रहा था। लॉकडाउन की शर्तों के उल्लंघन कर रहा था। उक्त दुकान की जांच करते समय, 02 खाली बोतलों सहित जेके स्पेशल व्हिस्की (180 मिली प्रत्येक) की कुल 08 बोतलें भी बरामद की गईं। जो वह नाजायज लाभ हासिल करने के लिए आम जनता को बेची जाती थीं। इस संबंध में विजयपुर थाने में एफआईआर नंबर 135/2020 यूएस 188 आईपीसी, 50 एक्साइज एक्ट दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू हो गई है। संवाद