फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और दुकानदारों के संक्रमित होने पर क्षेत्र सील

विज्ञापन
उपचार के लिए जम्मू ले जाती अरनिया मेडिकल टीम।
विज्ञापन
सांबा। सीमावर्ती गांव बैनगलाड में एक महिला और दो दुकानदारों के कोरोना संक्रमित आने से सारे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। संक्रमित दुकानदारों के संपर्क में आने वालों की जांच के लिए प्रशासन की ओर से टीमें घर-घर भेजी जा रही हैं। उधर पुलिस ने पंगदौर में तार लगा कर बैनगलाड की ओर जाने की मनाही की जा रही है। न कोई जा सकता है न ही कोई गांव से बाहर आ सकता है। सनद रहे कि बैनगलाड से गत दिनों एक महिला कोरोना संक्रमित आई थी। हालांकि उनके परिवार के सदस्य निगेटिव आए थे। अब गत दिवस दो दुकानदारों के कोरोना संक्रमित आने से गांव में पाबंदियां लगा दी गई हैं। दुकानदारों के संपर्क में आने वालों की शिनाख्त की जा रही है। दुकानदारों के कोरोना संक्रमित होने से लोगों में भी भय बना हुआ है। लोग घरों में ही दुबके हुए हैं।
विज्ञापन

----------------
सांबा में 15 मामले आए सामने
सांबा। कस्बे में कोराना के 15 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बीएसएफ के 6 जवान, 4 एसडीआरएफ, 2 दुकानदार, एक बिजली कर्मचारी, एक कारखाने का कर्मी शामिल है। एक एम्स विजयपुर का मैनेजर भी शामिल है। जिन्हें कोविड अस्पताल में रखा गया है। नगर पालिका ने पुलिस थाना को सैनिटाइज किया है। क्योंकि थाने में ही एसडीआरएफ का कार्यालय है। संवाद
--------------
कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
- जोनल शिक्षा कार्यालय में तैनात थी संक्रमित महिला, जांच के लिए अन्य कर्मचारियों की सूची तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के मरोल गांव के एक युवक के कोरोना संक्रमित आने के बाद उसकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद युवक की पत्नी को इलाज के लिए जम्मू स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

संक्रमित महिला अरनिया के जोनल शिक्षा कार्यालय में तैनात होने से, वहां पर कार्यरत अन्य कर्मियों की भी सूची तैयार की गई है। इन्हें जांच के लिए जम्मू भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि, बाड़ी ब्रह्मणा स्थित एक पेपर फैक्टरी में कार्यरत मरोल निवासी की जांच के बाद इसी माह की 24 तारीख को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने केे बाद उसके परिवार के सभी 11 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें बाकी अन्य सदस्यों को छोड़कर व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे आज उपचार के लिए जम्मू भेज दिया गया है।
----------------
कोरोना संक्रमित के परिवार के पांच सदस्यों को जांच के लिए जम्मू भेजा
मीरां साहिब। क्षेत्र के खौड़ गांव मेें कोरोना संक्रमित पाए गए राजस्व विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी के परिवार के पांच लोगों को टेस्ट के लिए जम्मू भेजा गया है। गौरतलब है कि, कुछ दिन पूर्व मीरां साहिब नियाबत में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी के कोरोना संक्रमित आने के बाद उसे उपचार के लिए जम्मू के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों ने खौड़ गांव में संक्रमित व्यक्ति के परिवार के पांच सदस्यों को टेस्ट के लिए जम्मू भेजा। संवाद
--------------------
वीकेंड लाकॅडाउन का पालन नहीं करने वालों को पुलिस की नसीहत
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस की तरफ से चेकपोस्ट के पास नाका लगाकर छह बजे के बाद भी इधर-उधर आवाजाही कर रहे लोगों को वीकेंड लाकॅडाउन का पालन करने के लिए कहा गया। लोगों को कोरोनो वायरस के प्रति जागरूक भी किया। खौड़ पुलिस की कार्रवाई के पश्चात लोगों ने वीकेंड लॉकडाउन का पूरा-पूरा पालन किया और बाजार सुनसान हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें