फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दिखा कोरोना कर्फ्यू का व्यापक असर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में शनिवार को कोरोना कर्फ्यू का व्यापक असर दिखाई दिया। इस दौरान कहीं पर भी लोगों की ज्यादा आवाजाही नहीं देखी गई। प्रशासनिक आदेश के बाद शनिवार को फल-सब्जी, डेयरी और मटन-चिकन की दुकानें खुलीं रही। इस दौरान कम ही लोग जरूरत का सामान लेने को पहुंचे।
विज्ञापन

बस स्टैंड, मुख्य बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। शहर सहित नाकों पर पुलिस तैनात रही। दोपहर को एक बजे सभी दुकानें बंद कर दी गईं, जिसके बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। एक फल व्यापारी के अनुसार कोरोना कर्फ्यू में ज्यादा लोग खरीदारी के लिए नहीं आए हैं, जिस कारण नुकसान हुआ है। प्रशासन से मांग है कि दूकानों की समय अवधि बढ़ाने के साथ ही कुछ अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की भी अनुमति दी जाए। इसके अलावा वाहन नहीं चलने से ग्रामीण क्षेत्रों से लोग नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें