जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग से 12 और कश्मीर संभाग से 19 नए मामले मिले है। जम्मू जिले से सात, उधमपुर से दो व डोडा, कठुआ व रामबन जिलों से एक-एक नया मामला रिपोर्ट हुआ है। कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर जिले से 11, बारामूला से दो, बडगाम से तीन, पुलवामा से दो नए मामले सामने आए है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 51 मरीज स्वस्थ भी हुए है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 229 रह गई है।