फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Case: जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में मिले 2304 नए मामले, जम्मू संभाग में पांच और कश्मीर में चार लोगों ने तोड़ा दम 

Thu, 03 Feb 2022 03:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में संक्रमण दर गिरावट के साथ 6.77 फीसदी पहुंची, जबकि मृत्युदर 1.06 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा कोरोना संक्रमण का प्रसार लगातार कम हो रहा है।  
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। प्रदेश में लगातार तीसरे दिन तीन एक हजार से कम संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में बुधवार को 78763 कोविड परीक्षण में 2304 संक्रमित मामले ही मिले, लेकिन चौबीस घंटे में नौ मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें जम्मू संभाग से पांच मौतें हुई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों पर सकारात्मकता दर गिरावट के साथ 6.77 फीसदी दर पर पहुंच गई है, जबकि मृत्युदर 1.06 फीसदी है। जिला जम्मू में सर्वाधिक 443 संक्रमित मामले मिले। जिले में वर्तमान में 4431 सक्रिय मामले हैं, लेकिन प्रदेश में अब तक इसी जिले में सर्वाधिक 1212 मौतें हुई हैं।

जीएमसी जम्मू में राजोरी निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति, तालाब तिल्लो निवासी 65 वर्षीय महिला और तालाब तिल्लो निवासी 90 वर्षीय व्यक्ति की कोविड से मौत हुई है। जिला उधमपुर में 128, डोडा में 104, कठुआ में 36, सांबा में 56, किश्तवाड़ में 54, पुंछ में 15, रामबन में 84 और रियासी में 22 यात्रियों समेत 39 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


इसमें यात्रियों में अधिकांश वैष्णो देवी के यात्री हैं। जिला श्रीनगर में 439, बारामुला में 190, बडगाम में 167, पुलवामा में 41, कुपवाड़ा में 131, अनंतनाग में 84, बांदीपोरा में 57, गांदरबल में 53, कुलगाम में 112 और शोपियां में 34 संक्रमित मामले मिले हैं।

इस बीच प्रदेश में बुधवार को 15 से 17 आयु वर्ग में 12247 किशोरों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि एहतियाती खुराक में 6202 लोगों का टीकाकरण किया गया। वर्तमान में प्रदेश में 29829 सक्रिय मामले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 8547 मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें