अखनूर। भाजपा अखनूर के स्वास्थ्य वालंटियर टीम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में एसडी हॉस्पिटल अखनूर कोरोना वारियर को प्रशंसा पत्र देकर समानित किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगदीश भगत उपस्थित रहे। उन्होंने डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि कोरोना में दिन रात मेहनत की, बीएमओ अशोक कुमार सहित 21 डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस मौके पर अनु मन्हास, सुरिंदर सिंह, राज कुमार, शाम सिंह, सुषमा देवी उपस्थित रहे। संवाद