अखनूर। भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष जगदीश भगत ने सभी मंडल प्रधान को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस मौके पर डीडीसी सदस्य भूषण बराल भी उपस्थित रहे। जगदीश भगत ने कहा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष मास्क और सैनिटाइजर लोगों को वितरित करें और लोगों को कोरोना महामारी से जागरूक करें। इस मौके पर जगननाथ, राम लाल, बलिंद्र सिंह, मंगा राम शर्मा, सुखदेव सिंह, बीडी शर्मा, शाम सिंह, अनु मन्हास, सुरिंदर सिंह, प्रदीप चौधरी, बिशन लाल, रीता वर्मा उपस्थित रहीं। संवाद