अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र अखनूर में कई केंद्रों में वैक्सीन खत्म होने पर वैक्सीन लगाने वाले लोग भटक रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।
सीमावर्ती क्षेत्र अखनूर, ज्यौड़ियां, खौड़, मैरा मेंदरिया, चौकी चौरा, सौहाल सहित अन्य केंद्रों में तीन दिन से वैक्सीन खत्म है। इस पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन नहीं लग रही। केंद्रों में वैक्सीन खत्म होने पर ऑनलाइन लोगों के स्लाड बुक नहीं हो रहे। लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। वहीं 45 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए भी क्षेत्र में किसी भी केंद्र में बुधवार को वैक्सीन नहीं लगी। लोगों को बार-बार केंद्रों में चक्कर लगाने पडे़।
मनोज कुमार ने बताया पांच दिन से आनॅलाइन साइट में वैक्सीन नहीं होने पर स्लाड बुक नहीं हो पा रहे, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बडे़-बड़े दावे किए जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन को जरूरी कदम उठाने चाहिए। सीमा देवी ने बताया कि अखनूर वैक्सीन केंद्र में पांच दिन से नए लोगों के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है। कामेश्वर मंदिर केंद्र सहित क्षेत्र के सभी केंद्रों में वैक्सीन खत्म होने के बारे में ऑनलाइन पर अवगत कराया जा रहा है। अखनूर प्रशासन और सरकार को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।
------
वैक्सीन की उपलब्धता का संकट जम्मू से ही बना हुआ है। इस बारे में डिमांड भेजी गई है। जम्मू से वैक्सीन आने पर लोगों को लगाई जाएगी।
-कमल शर्मा, सीएचओ, अखनूर