अखनूर। अखनूर पुलिस डिवीजन के अंतर्गत तीन पुलिस स्टेशन में मास्क न पहने पर 109 लोगों पर जुर्माना किया। कई को चेतावनी भी दी।
रुरल एसपी संजय शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ वरुण जंडियाल की देखरेख में अखनूर, गरोटा, खौड़ पुलिस स्टेशन में अलग-अलग टीमों ने मास्क न पहने पर कई दुकानदार और राहगीरों पर जुर्माना किया। कई लोगों को मास्क पहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान 109 लोगों का चालन कर 44300 रुपये वसूल किए गए। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।