फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेखवां ने रखी नई दाना मंडी की आधारशिला

Mon, 25 Aug 2014 10:43 PM IST
काहनूवान (गुरदासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के किसानों की बेहतरी तथा उनके सर्वपक्षिय विकास के लिए प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली भाजपा गठबंधन पूरी तरह वचनबद्ध है। उक्त विचार पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के हैं। वे गांव गुन्नोपुर में नई दाना मंडी के निर्माण के लिए शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड को सरकार द्वारा 37 लाख 70 हजार रुपये इस मंडी के निर्माण के लिए जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1977 में प्रकाश सिंह बादल की सरकार ने पंजाब के गांवों में फोकल प्वाइंटों का निर्माण किया, ताकि पंजाब के किसानों की फसल का सही मंडीकरण हो सके।

इस अवसर पर उन्होंने मंडीकरण अधिकारियों को इस कार्य की ईमानदारी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व चेयरमैन कंवलप्रीत सिंह काकी, समिति सदस्य रछपाल सिंह, सेवा सिंह गुन्नोपुर, बाऊ सलामत मसीह, बलदेव सिंह, अमर सिंह, प्रशोत्तम लाल, अशोक जेई, कुलवंत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें