राजोरी में जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर बगनोटी के पास एक कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एसपीओ शुभम कुमार और उनकी बहन रैनू चौधरी की मौत हो गई, जबकि रैनू के पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं, किश्तवाड़ जिले के गुलाबगढ़ इलाके में एक लोड कैरियर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है।