फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कूच बिहार ट्रॉफी - जेएंडके ने पहली पारी में बनाए 540 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कूच बिहार ट्रॉफी हाईलैंडर्स स्पोर्ट्स एकेडमी काशीपुर में शुरू हुई। मध्यक्रम के उभरते बल्लेबाज ध्रुव शर्मा और बिलाल अहमद भट ने शानदार शतक लगाए और छठे विकेट के लिए 232 रन की साझेदारी दी। इससे जम्मू-कश्मीर ने अंडर-19 पुरुष वर्ग में उत्तराखंड के खिलाफ पहली पारी में 540 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में उत्तराखंड ने 34 ओवर में एक विकेट पर 152 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभ्युदय 111 गेंद में 72 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज संस्कार रावत 43 रन बना कर खड़े रहे। पूर्वांश ध्रुव एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्हें 33 रन पर मोहम्मद मौसाब भट्ट ने आउट किया। इससे पहले 332-4 के रात के स्कोर से आगे बढ़ते हुए जम्मू-कश्मीर ने विशाल स्कोर बनाया। ब्यूरो
विज्ञापन

जेएंडके ने नगालैंड की टीम पर दर्ज की जीत

जम्मू। महिला अंडर 15 वनडे ट्रॉफी में जेएंडके ने नगालैंड पर दस विकेट से जीत दर्ज की। लगभग सभी गेंदबाजों ने विरोधी टीम को 30 रन के मामूली स्काेर पर समेट दिया। टीम 10.3 ओवर में 30 रन पर ढेर हो गई। जेएंडके के लिए सोनाक्षी मन्हास ने 2.3 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अनन्या डोगरा, आयुषी और रेयांशु रानी ने 2-2 विकेट हासिल किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें