फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कड़ाके की ठंड से ठिठुरी घाटी, माइनस में पहलगाम व गुलमर्ग का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कश्मीर में विजिबिलिटी रही कम, छोटे बच्चों को छुट्टियां घोषित करने की मांग
विज्ञापन

-प्रदेश में 26 तक साफ रहेगा मौसम, कुछ हिस्सों में बादल छाने के भी आसार
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू/श्रीनगर। साफ मौसम के बावजूद सर्दी बढ़ने लगी है। कश्मीर के पहलगाम व गुलमर्ग का रात का पारा माइनस में चला गया है। कोहरा पड़ने से घाटी ठिठुरने लगी है। अभिभावक भी छोटे बच्चों के लिए छुट्टियों की मांग करने लगे हैं। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं।
शनिवार को कश्मीर के कई हिस्सों में सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। श्रीनगर निवासी मुदस्सिर अहमद ने कहा कि बच्चों का स्कूलों का समय सुबह 10 बजे का है, लेकिन कुछ दिनों से ठंड बढ़ने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन को मौसम खुलने तक पांचवीं तक के बच्चों के लिए छुट्टियों की घोषणा करनी चाहिए। दुकानदार बशीर अहमद ने कहा कि सुबह ठंड अधिक होने से हाथ पैर सुन हो रहे हैं। इसी समय बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ जाता है। प्रशासन बिजली कटौती की समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात लेह का न्यूनतम पारा रहा माइनस 5
मौसम विभाग के अनुसार पर्यटन स्थल पहलगाम में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 3, गुलमर्ग में माइनस 1.5, कुपवाड़ा में माइनस 0.2 और काजीकुंड में माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। श्रीनगर का दिन का पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जम्मू में दिनभर साफ मौसम के बीच दिन का पारा 26.4 और शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें